फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटा, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के ग्रामसभा शीतलापुर खेसरहा स्थित एसएसबी कैंप के समीप बृहस्पतिवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के दौरान ई-रिक्शा पर छह लोग सवार थे, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी से रेंगहिया बाजार जाने के लिए कुछ लोगों ने ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान शीतलापुर खेसरहा स्थित एसएसबी कैंप के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी यात्रियों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला और गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल ईश्वर पुत्र विनोद निवासी ग्राम कनमिसवा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। इस मामले में सीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल अपना इलाज स्वयं करवा रहे हैं। संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें