फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार बोरी यूरिया के साथ दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। दो बाइक से चार बोरी यूरिया खाद नेपाल ले जाते समय कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। जिसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय को सौंप दिया। कांस्टेबल सुनील कुमार यादव और मनोहर यादव ने मुखबीर खास की सूचना पर बृहस्पतिवार की शाम छह बजे राजाबारी बंधे से दो बाइक पर लदी चार बोरी यूरिया खाद नेपाल ले जाते समय पकड़ लिया। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यूरिया खाद के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी निवासी अखिलेश कुमार गुप्ता और सूरज कन्नौजिया के रूप में हुआ है। चार बोरी भारतीय यूरिया खाद व दो अदद मोटरसाइकिल के साथ अंतर्गत धारा 110 कस्टम एक्ट के तहत बरामदगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें