फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छापे के दौरान 430 अलग-अलग पैकेट में रखा बटन बरामद

सार

नौतनवा में प्रशासनिक टीम ने गैस गोदाम बाईपास के पास छापा मारकर नेपाल भेजे जाने वाले 430 पैकेट संदिग्ध सामान जब्त किए। बरामद वस्तुएं कस्टम कार्यालय को सुपुर्द की गईं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतनवा। तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एवं चौकी प्रभारी छोटेलाल की संयुक्त टीम ने बृहस्वतिवार की सुबह बाईपास पर स्थित गैस गोदाम के पास छापा मारा। इस दौरान एक स्थान पर लावारिस हालत में रखी विभिन्न सामानों की खेप बरामद हुई, जिसे उन्होंने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि छापेमारी के दौरान 430 अलग-अलग पैकेट में रखा बटन, हुक, बकरम, रंगोली, मोती आदि की बरामदगी हुई, जिसे नेपाल ले जाने की योजना थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर सामान नेपाल पहुंचने से पहले ही उसे बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद सामग्रियों को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें