फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद वितरण के दौरान मनबढ़ों ने सचिव को पीटा

Fri, 01 Aug 2025 08:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बढ़या फॉर्म स्थित साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को खाद वितरण के दौरान कुछ मनबढ़ों ने समिति के सचिव की पिटाई कर दी। पुलिस ने सचिव की तहरीर पर दो नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर ली।
विज्ञापन


क्षेत्र के बढ़या फार्म स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव जितेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को किसानों में खाद वितरण कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोग अचानक उनके पास आ पहुंचे। अभी वह कुछ समझ पाते कि मनबढ़ों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके चलते काफी देर तक खाद वितरण का कार्य भी बाधित रहा। इतना ही नहीं वह लोग उन्हे जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार साधन सहकारी समिति के सचिव की तहरीर पर आरोपी पप्पू यादव और अजय यादव के अलावा 10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें