फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में ढ़ाई करोड़ के नकली स्टीकर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में करोड़ों के नकली स्टीकर जब्त, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले में राजस्व अनुसंधान विभाग आबकारी के डुप्लीकेट स्टीकर को भैरहवां पुलिस ने शनिवार की रात एक मकान से बरामद किया है। पुलिस मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बरामद सामान की कीमत करीब दो करोड़ 35 लाख नेपाली मुद्रा बताया गया है।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने सीमा से सटे दरखसवा गांव में एक मकान में छापा मारा जिसमें राजस्व अनुसंधान विभाग आबकारी के स्टीकर बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सशस्त्र पुलिस बल डंडा बॉर्डर आउट पोस्ट के पुलिस निरीक्षक कृष्ण प्रसाद आर्यल ने बताया कि सूचना मिला की भैरहवां के दरखसावा गांव में एक मकान में अंतरदेशीय राजस्व लिखा स्टीकर डंप किया गया है। करीब दो करोड़ 35 लाख मूल्य के 80 रोल नकली स्टीकर बरामद हुए। मौके से सशस्त्र पुलिस ने शाहिद अंसारी और अमानत अली को सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड नंबर- 3 दरखसावा से स्टीकर के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के बयानों के आधार पर परिवहन के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को भी नियंत्रण में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व जांच कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें