फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कर्मचारियों की सूझबूझ से युवती ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला महिला अस्पताल में शनिवार की देर शाम पेट में दर्द होने शिकायत पर एक युवती लेबर रूम में पहुंच गई। स्टॉफ नर्स की जांच में लेबर पेन की पुष्टि हुई। स्टॉफ नर्स ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी।
विज्ञापन

इंजेक्शन देने के बाद आराम मिलते ही युवती लेबर रूम से कर्मचारियों से बचते हुए भाग सड़क पर आ गई। अस्पताल कर्मचारियों ने युवती को समझा-बुझाकर लेबर रूम में ले गए, जहां युवती ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। तबीयत खराब होने पर नवजात को तत्काल एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया। युवती को भर्ती कर देखभाल किया जा रहा है। युवती गांव और बच्चे के पिता का नाम नहीं बता रही है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को तत्काल सूचना दे दी। पुलिस पीएनसी वार्ड में भर्ती जच्चा युवती की निगरानी कर रही है। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। युवती अकेले लेबर रूम में पहुंची थी। डॉक्टर और कर्मचारियों की सूझबूझ से युवती ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें