फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देवदह और रामग्राम बौद्ध स्तूप को संपर्क मार्ग से जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को बनरसिहा कला स्थित देवदह स्तूप परिसर में हुई। बैठक में गौतम बुद्ध के ननिहाल बौद्ध स्थल देवदह बनरसिहा कला को चौक बाजार के रामग्राम बौद्ध स्तूप रामग्राम से सीधे सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग की गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव ने कहा कि चौक बाजार के जंगल में स्थित प्राचीन बौद्ध स्तूप रामग्राम से गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह बनरसिहा कला बौद्ध स्तूप को संपर्क मार्ग से जोड़ने से पूरे क्षेत्र का विकास होगा। विदेशी पर्यटकों के आवागमन में काफी आसानी होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से देवदह और रामग्राम में लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचन्द्र पटेल, रोहित गौतम, सन्तराम, अखिलेश, सुग्रीव, अन्नू, रामलगन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें