फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएम आवास योजना के लाभार्थियों की डूडा अधिकारी ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के निर्देश
विज्ञापन

परतावल। नगर पंचायत परतावल में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थियों की पात्रता के सत्यापन के लिए डूडा की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान डूडा के अधिकारी प्रेम शंकर पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए।

सत्यापन अभियान के तहत कुल 99 आवेदनों की सूची के अनुसार वार्ड संख्या-1 में पांच तथा वार्ड संख्या-3 में दो लाभार्थियों के आवासों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान टीम ने लाभार्थियों की आवासीय एवं आर्थिक स्थिति का आकलन किया। जिन लाभार्थियों के घर जांच टीम पहुंची, उनमें वार्ड संख्या-3 की लक्ष्मीना पत्नी रामाज्ञा, गिरजा पत्नी सिरजन, कुसुमवाती पत्नी जगयी तथा सरिता पत्नी सत्यनारायण शामिल रहीं। अधिकारियों ने संबंधित अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूडा अधिकारी प्रेम शंकर पांडेय ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजी जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत कर्मी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें