फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक पलटने से चालक की मौत, एक घायल

Fri, 29 Mar 2024 05:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। कल्याणपुर निवासी एक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से जमुहानी चौराहे पर गया था। घर लौटते समय सुर्यपुरा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत शीशमहल उर्फ शीशमहल टोला कल्याणपुर निवासी अवधेश साहनी (20) गांव के ही अपने दोस्त वीरेंद्र भारती (35) के साथ किसी काम से जमुहानी चौराहे पर गया था। जमुहानी चौराहे से घर लौटते समय सुर्यपुरा गांव के मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक चालक अवधेश साहनी की मौके पर मौत हो गई। वीरेंद्र भारती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नौतनवा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। लोगों के अनुसार, बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
अवधेश साहनी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बचपन में ही पिता शिवमूरत की मौत हो गई थी। मृतक अवधेश की अभी शादी भी नहीं हुई थी। माता माया देवी व दादी इमिरती का रो-रोकर बुरा हाल है। बाबा रामचरन ने मुखाग्नि दी। युवक की मौत से लोगों की आंखें नम हो गईं। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार के अनुसार तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें