सिंदुरिया। क्षेत्र के झनझनपुर सिंदुरिया मुख्य मार्ग पर सिंदुरिया की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, झनझनपुर सिंदुरिया मुख्य चौराहे के पास शुक्रवार को दोपहर में दुकान पर आठ वर्षीय शहजादी कुछ सामान खरीदने जा रही थी। उसी दौरान कसमरिया की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बाइक चालक ने लोगों के बीच घिरता देख चौराहे पर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सिंदुरिया थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शहादत परतावल के रहने वाले हैं। करीब दो वर्ष पूर्व झनझनपुर चौराहे पर मकान बनवाकर परिवार के साथ रहने लगे। शहजादी बड़ी थी। छोटा बेटा सहजाद पांच वर्ष का है। संवाद