फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 5.30 लाख का सामान लेकर चालक फरार

Wed, 24 Jan 2024 08:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पड़री खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति का वाहन चालक 5.30 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घुघली थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव निवासी घरभरन रौनियार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने सामान भेजने के लिए प्रति एआरसी ट्रांसपोर्ट अंबे रोड कैरियर एंड कमिशन एजेंट कसया जिला कुशीनगर के मालिक सूर्या से एक वाहन लिया था। 10 जनवरी को एक ट्रक सामान लोड करने के लिए उपलब्ध करा दी। उसके बाद ट्रक में पांच लाख 30 हजार 291 रुपये का सामान लोड करा दिया। 11 जनवरी को सामान लोड ट्रक का तौल कराने और डीजल भरवाने के लिए चालक मुकेश को भेजा। चालक तौल कराने के बाद ट्रक लेकर भाग गया। तलाश करने पर ट्रक मालिक की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने आरोपी ट्रक चालक मुकेश और ट्रक मालिक रिजवान निवासी वजीदपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें