फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला उद्योग परिसर में 25 लाख से बन रही नाली

Sat, 12 Apr 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला उद्योग परिसर में करीब 25 लाख की लागत से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इससे यहां जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। इस माह के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में जलभराव की समस्या नहीं होगी। बरसात के समय में जिला उद्योग परिसर में जलभराव की समस्या होती है। इसे देखते हुए करीब 200 मीटर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। ज्यादातर हिस्सा पूरा हो चुका है। आसपास के लोगों ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। जिला उद्योग परिसर में रहने वाले अशोक चौरसिया ने बताया कि बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता है। इससे बहुत समस्या होती है।
नाली बन जाने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल बरसात में घरों में पानी घुस गया था। पानी पर कुछ स्थानों पर स्लेब की ढलाई हो चुकी है।
विज्ञापन

नाली निर्माण में कुछ स्थानों पर पुरानी नाली के ऊपर नई ईंट से निर्माण कराया जा रहा है। महेश कुमार ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने समस्याओं पर गंभीरता दिखाई। इससे आने वाले दिनों में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें