फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आबदीन अध्यक्ष, डॉ. सलीम बने सचिव

विज्ञापन
नगर के एक हाल में मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
डॉ. आबदीन अध्यक्ष, डॉ. सलीम बने सचिव
विज्ञापन

- नीमा के 11वीं कार्यकारिणी का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेशनल इंट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के 11वीं कार्यकारिणी का गठन नगर के एक विवाह भवन में हुआ। जिसमें डॉ. एसजेड आबदीन को अध्यक्ष तथा डॉ. सलीम को सचिव चुना गया। कार्यकारिणी के चुनाव के उपरांत शपथ ग्रहण भी आयोजित हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राघवेंद्र कुमार मिश्र की देखरेख में आयोजित हुए कार्यक्रम में डॉ. एसजेड आबदीन को अध्यक्ष, डॉ. पीएस पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. राकेश राय कौशिक को उपाध्यक्ष, डॉ. सलीम को सचिव, डॉ. राजीव मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष एवं डॉ. राघवेंद्र मिश्र को मीडिया प्रभारी बनाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद मद्धेशिया, संरक्षक डॉ. टीपी वर्मा एवं सचिव डॉ. एसके वर्मा के देखरेख में कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। पदाधिकारियों ने भी संगठन हित को लेकर नित प्रयास करने की बात कही। इस दौरान नगर समेत जिले के विभिन्न कस्बों से आने वाले चिकित्सक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें