फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनचलों से डरें नहीं, उनका डटकर सामना करें

Thu, 25 Jul 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेटियां भी बेटों की तरह समाज में बराबरी की हकदार हैं। मनचलों से डरें नहीं, उनका डटकर सामना करें। सरकार ने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं। सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

ये बातें ताइक्वांडो एसोशिएसन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने कही। वह बुधवार को हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज उस्का पनियरा में अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत आत्मरक्षा शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दो घंटे के प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पंच, किक, अटैक, डिफेंस के साथ लाठी डंडों के वार से खुद को बचाने का तरीका बताया।
कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने में ऐसे प्रशिक्षणों का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। शिविर में 111 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विपरित परिस्थितियों में पेन, चाबी, हेयर पिन को आत्मरक्षा के हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना सिखाया।
विज्ञापन

प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने कहा कि आत्मरक्षा का ज्ञान जरूरी है। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम सराहनीय है। प्रधानाचार्य श्याम बदन यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान अमीर खान, अर्चना चौहान, आशीष कुमार, फिरोज आलम, फूल बदन यादव, जूही त्रिपाठी, मोहम्मद नजीर खान, प्रियंका वर्मा, फातिमा सलाहुद्दीन, संजेद सिद्दीकी, सरिता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें