परफारमेंस ग्रांट की रकम से काम कराएं जिम्मेदार : सीडीओ
सीडीओ ने तीन गांवों के विकास कार्यों की जानी हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को क्षेत्र के उदितपुर, सिधवारी, छितही बुजुर्ग सहित अन्य गांव में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कराए गए कार्य की गुणवत्ता की जांच करते हुए अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
सीडीओ छितही बुजुर्ग गांव में पहुंचे, जहां पर परफारमेंस ग्राट की रकम को कायाकल्प में खर्च करने का निर्देश दिए। गांव में बने पंचायत भवन, विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत सहित अन्य कार्य करने के लिए निर्देशित किए। सिधवारी गांव में बन रहे खेल के मैदान में अपूर्ण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिए। उदितपुर में ग्राम सचिवालय, पोषण वाटिका व विद्यालय का निरीक्षण किए। इस दौरान बीडीओ अमरनाथ पांडेय, ग्राम प्रधान नीरज जायसवाल, गंगा यादव, शिवकुमार, एपीओ दिलीप गौतम, मनोज कुमार और अब्दुल गफ्फार आदि मौजूद थे।