फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परीक्षा में अनुचित साधनों का न होने दें प्रयोग

Thu, 01 Feb 2024 07:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने को लेकर बृहस्पतिवार को सदर व निचलौल तहसील क्षेत्र के केंद्र व्यवस्थापकों व परीक्षा प्रभारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय बालिका इंटर काॅलेज महराजगंज में डीआईओएस की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग न होने दें। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें। कक्ष निरीक्षक से कठिनाई होने पर उन्हें तुरंत हटाया जाएगा। स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट मुख्य विषयों की परीक्षाओं में लगातार भ्रमण करेंगे। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि आप सब निर्भिक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है। छात्राओं वाले परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस बल तैनात होगा। इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद, साकिर हुसैन, आफताब आलम खां, हरि प्रकाश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें