फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द करें डाटा फीडिंग : एसीएमओ

Thu, 06 Jun 2024 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने विभाग के 544 इंडीकेटरों की मदद लेते हुए डाटा फीडिंग और निगरानी के निर्देश बीपीएम एवं डाटा इंट्री ऑपरेटरों को दिए।
विज्ञापन

एसीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने डाटा फीड करने के लिए प्राथमिक स्तर पर एएनएम को जिम्मेदार बनाया है। साथ ही 544 इंडीकेटरों के बारे में उन्हें प्रशिक्षित भी किया है। इनके डाटा को केंद्रवार जांचने की जिम्मेदारी डाटा इंट्री ऑपरेटरों की है, लेकिन देखा जा रहा है कि प्रशिक्षण के बाद भी कुछ एएनएम फीडिंग में लापरवाही बरत रही हैं और इंडीकेटरों के प्रति उदासीन बनी हैं।
ऑपरेटर भी उनकी इंट्री में सुधार न करते हुए जिले को फारवर्ड कर दे रहे हैं। यह पूरी तरह से गलत है और इससे सही जानकारी विभाग तक नहीं पहुंच पा रही। गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, जांच, टीकाकरण, प्रसव, प्रसव कहां कराया गया, नार्मल या ऑपरेशन की जरूरत, प्रसूता में खून की मात्रा, जन्म लेने वाले बच्चे का वजन, उसका टीकाकरण बहुत मायने रखते हैं। इस अवसर पर डाॅ. केपी सिंह, डाॅ. वीर विक्रम, डाॅ. राकेश कुमार, आशुतोष, नागेंद्र पांडेय, सूर्य प्रताप सिंह, उमेश यादव, अविनाश सिंह, शकुंतला, रवीन्द्र, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें