फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस कर्मियों को तय समय पर दें भोजन और नाश्ता

Thu, 06 Jun 2024 09:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुरंदरपुर और कोल्हुई थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को सतर्क रहने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। कहा गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भोजनालय में सफाई रखने व समय पर भोजन व नाश्ता जवानों को देने के निर्देश दिए। धार्मिक स्थानों व एटीएम के निरंतर निरीक्षण के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीवी कैमरा, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह और भोजनालय की व्यवस्था को देखा। विभिन्न कार्यालयों में प्रपत्रों को सही तरीके से रखने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कर्मियों को कहा। भोजनालय के निरीक्षण में उन्होंने भंडारी से यह जानकारी प्राप्त की कि क्या नाश्ता सुबह और शाम के समय जवानों को व क्या खाना दिया जा रहा है।
मौसम के हिसाब से हरी और पत्तेदार सब्जियां, सलाद, फल नाश्ता और भोजन में दिया जाए। इसके बाद थाने के अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की। बीट आरक्षियों को निर्देशित किया किया कि अधिकतर अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जनप्रतिनिधियों से मिलकर जन शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण करें। अधिकारियों को भी अपने दायित्व के प्रति सचेत रहने के लिए निर्देशित किया। थाने में शस्त्रागार, कारागार, स्टोर रूम व कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण में दोनों थाने के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें