महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के संचालित योजनाओं की मासिक प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनावार/बिंदुवार विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित अधिकारियों से सीएचसी/पीएचसीवार जानकारी ली। वहीं संतोषजनक कार्य न मिलने पर परतावल के बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (बीपीएम) का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी एमओओसी को निर्देशित किया कि वह यह सुनिश्चित करें कि अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखते हुए बाहर इस आशय का बोर्ड लगाए कि किस दिन किस बेडशीट का इस्तेमाल हो रहा है। ताकि उच्चाधिकारियों की ओर से अस्पताल के निरीक्षण में इस बिंदु पर जांच की जा सके। साथ ही सभी एमओओसी यह भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक सीएचओ प्रतिदिन (कार्यदिवस) में 10 स्क्रीनिंग करना सुनिश्चित करें ताकि निर्धारित लक्ष्य में प्रगति हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि एएनएम की ओर से अच्छा कार्य करने पर उन्हें सीएमओ की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाए। ताकि योजनाओं में और अधिक उपलब्धि हासिल की जा सके। उन्होंने सभी एमओओसी को निर्देशित किया कि सीएचसी पीएचसी में उपलब्ध फॉगिंग मशीन से फॉगिंग कराए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अनराइट में प्राप्त धनराशि से जरूरी सामानों का ही खरीदारी करें अनावश्यक रूप से पैसा व्यय न करें। संवाद