फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Thu, 23 Jan 2025 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में हर्षोल्लास के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। राजनीतिक दलों के अलावा स्कूल काॅलेजों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गोष्ठी में वक्ताओं ने नेता जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी व समाजवादी पार्टी कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि सुभाष चंद्रबोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उनका जय हिंद नारा आज भारत का राष्ट्रीय नारा बन चुका है। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा उनका ऐतिहासिक नारा था, जिसने देशवासियों में जोश भर दिया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष लल्ला यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष कुंवर यज्ञदत्त पासवान, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल आदि शामिल रहे। रामप्रभा सिंह सैंथवार और राम सिंह सैंथवार ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने नेताजी के योगदान पर प्रकाश डाला।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पनियरा नगर इकाई ने स्वर्गीय अभिराज चौरसिया इंटर कॉलेज, मुजुरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा और अभाविप के जिला संयोजक शिवम नाथ शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि नेताजी का जीवन देशभक्ति और बलिदान का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि तेज वही होते हैं, जो सही समय पर अवसर का लाभ उठाते हैं। अभाविप के जिला संयोजक शिवम नाथ शर्मा ने भी छात्रों को नेताजी के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष मनोज चौरसिया ने की, जबकि संचालन तहसील सहसंयोजक अंकित चौधरी ने किया।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, शहर के मेन तिराहे पर बृहस्पतिवार को युवा छात्र संगठन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स के साथ युवकों ने मानव श्रृंखला बनाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। समाजसेवी चंद्रेश शास्त्री ने कहा कि आजाद हिंद फौज के गठन के समय जो उन्होंने संघर्ष किया। उसी का परिणाम है कि आज हम लोगों को स्वतंत्रता मिली है।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बृहस्पतिवार को फरेंदा क्षेत्र मे मनाई गई। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन व उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट एसके गौड़ सहित शिक्षको व एनसीसी कैडेटों ने माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन ने कहा कि उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना किए। लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कंपोजिट विद्यालय फरेंदा खुर्द में प्रधानाध्यापिका आशा देवी व शिक्षकों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें