फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमक्रिन के बढ़ते प्रभाव की न करें अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव की न करें अनदेखी
विज्ञापन

महराजगंज। ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव की किसी भी दशा में अनदेखी न की जाए। सभी जिम्मेदार व समितियां अपना कार्य प्रभावी ढंग से करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। शिथिलता पर जिम्मेदारों की जवाबदेेही तय की जाएगी।
यह बात शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड व ओमिक्रान के बढ़ते प्रभाव से बचने के लिए आयोजित जिम्मेदारों की बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि नियमित दौर पर जांच करते हुए सेंपलिंग पोर्टल की भी निगरानी की जाए एवं पाजिटिव व्यक्ति की सूचना नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कराई जाए। नगरीय एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन किए जाने व संक्रमण से बचाव की दिशा में सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। यदि कोई व्यक्ति पाजिटिव मिलता है तो उसे तत्काल आइसोलेट कराएं अथवा कोविड अस्पताल में भर्ती कराएं जिससे कि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्रों में रैपिड रिस्पांस की एक अतिरिक्त टीम लगाई जाए। जिले के ब्लॉकों में 24 के स्थान पर अब 28 टीम कार्य करेगी। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम डॉ. पंकज वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, अपर एसडीएम मो. जसीम, डीपीआरओ केबी वर्मा, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, बीएसए ओमप्रकाश यादव, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आईए अंसारी, डॉ. राकेश कुमार समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------------
डीएम ने इन बिंदुओं पर भी बारीकी से ली जानकारी
जिलाधिकारी ने जिम्मेदारों से आक्सीजन प्लांट, आक्सीजन सिलेंडर, निगरानी समिति, कंटेनमेंट जोन, आरआरटी टीम, नियंत्रण कक्ष समेत अन्य बिंदूओं पर बारीकी से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें