फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: योजनाओं में लापरवाही और खराब प्रदर्शन पर डीएम नाराज, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं में लापरवाही और पिछले माह के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। साथ अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में सड़क अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा के दौरान पिछले माह खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस माह निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत सड़क अनुरक्षण कार्य पूरा किया जाए। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों को भुगतान की धनराशि उनके बैंक खातों में समय से हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित कई विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें, जिससे जनपद की रैंकिंग में और सुधार हो सके।

जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी निर्माण कार्य की प्रगति पर विशेष जोर देते हुए इसे मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी शासन की महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य को जल्द पूरा कराएं।

वाइब्रेंट विलेज योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अवशेष डीपीआर को शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करने के लिए डीएसटीओ को निर्देशित किया। उन्होंने सीएमआईएस पर लंबित परियोजनाओं को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया और कहा कि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए।
सी और डी श्रेणी स्वीकार्य नहीं

उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बृजमनगंज, अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय केवलापुर, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय महराजगंज और ट्रांजिट हॉस्टल पुलिस लाइन के हैंडओवर की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विकास योजनाओं की प्रगति में किसी भी प्रकार की गिरावट नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की स्थिति में सी और डी श्रेणी स्वीकार्य नहीं है। सभी विभाग बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपद को उच्च रैंकिंग दिलाने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी कन्हैया यादव, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें