फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन से सात अगस्त तक अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को लगाया जाएगा टीडी का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तीन से सात अगस्त तक विशेष टीडी टिटनेस-डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत इस बार विशेष रूप से उन बच्चों को टीका लगाने पर जोर दिया जाएगा जो पिछले वर्ष किसी कारणवश टीडी वैक्सीन से वंचित रह गए थे। साथ ही उन निजी विद्यालयों के बच्चों को भी अभियान के दायरे में लाया जाएगा, जहां पूर्व में टीकाकरण कराने से मना कर दिया गया था।
बीते दिनों जिलाधिकारी ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी निजी विद्यालयों को चिह्नित किया जाए, जहां पिछले वर्ष टीकाकरण नहीं हो सका था। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग करें ताकि कोई भी पात्र बच्चा टीके से वंचित न रहे।
विज्ञापन

पांच से 16 साल तक के बच्चों को लगाया जाएगा टीका

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीडी का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों से बच्चों का आंकड़ा एकत्र किया जा रहा है। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना और माइक्रोप्लान तैयार किया जाएगा, जिससे प्रत्येक विद्यालय और गांव तक टीकाकरण टीम समयबद्ध तरीके से पहुंच सके।
माइक्रोप्लान तैयार होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और आशा विद्यालयों तथा निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण करेंगी। अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम और आशा संगिनियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी विभागों के समन्वय से अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
वर्जन

टीडी टीका बच्चों को टिटनेस और डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। अभिभावकों से अपील है कि निर्धारित तिथि पर अपने बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। विशेष अभियान के माध्यम से छूटे हुए सभी पात्र बच्चों तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें