जिला जेल का निरीक्षण करते डीएम डॉक्टर उज्ज्वल कुमार व एसपी प्रदीप गुप्ता।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
डीएम ने जेल का औचक निरीक्षण किया, बैरकों के रखरखाव व खानपान की व्यवस्था जांची
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। कोरोना महामारी के मद्देनजर जेल में स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों का रख-रखाव, कैदियों के खान-पान भोजनालय, साफ सफाई की जानकारी ली।
बंदियों ने बताया कि भोजन अच्छा मिलता है। बंदियों की व्यक्तिगत समस्याओं तथा घर परिवार से वार्ता के लिए 4 सेट बेसिक टेलीफोन भी लग गया है। स्वास्थ्य विभाग से कारागार में बंदियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जेल में कोराना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व स्वच्छता पर विशेष जोर दिये जाने के साथ मास्क का उपयोग के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी/प्रभारी जेल अधीक्षक अविनाश कुमार, जेलर अरविन्द श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर रणजीत यादव आदि मौजूद रहे। संवाद