फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रिवालर चोरी के आरोपित को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस रिवालर चोरी के आरोपित को जेल
विज्ञापन

नौतनवां। आबकारी निरीक्षक नौतनवां की सर्विस रिवाल्वर चोरी के वांछित आरोपी को पुलिस ने नौतनवां कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जनवरी 2021 में आबकारी निरीक्षक नौतनवा संदीप नाथ त्रिपाठी की सर्विस रिवाल्वर चोरी हो गई थी। आबकारी निरीक्षक ने 30 जनवरी को नौतनवां थाने में प्रधान आबकारी आरक्षी शमशेर कुमार निवासी मकान नंबर 148 सेक्टर 1 गोमती नगर विस्तार, थाना गोमती नगर लखनऊ के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। नौतनवां पुलिस फरवरी 2021 में आरोपी प्रधान आबकारी आरक्षी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। वांछित आरोपी को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर नौतनवां पुलिस ने नौतनवां रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। हालांकि रिवाल्वर की बरामदगी नहीं हुई है। कार्रवाई की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें