डीएम और एसपी ने देखी जिला कारागार की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए बैरेकों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दोनों अफसरों ने बंदियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा, बैरकों के रखरखाव, कैदियों के खानपान, साफ-सफाई का जायजा लिया। कैदियों से मिलकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व विशेष स्वच्छता बनाए रखने के साथ मास्क का उपयोग करने को कहा। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया।
एसपी ने थाने का निरीक्षण किया
सिसवा बाजार। पुलिस अधीक्षक ने कोठभार थाने में निर्माणाधीन महिला हेल्प डेस्क भवन का निरीक्षण किया। साथ ही बैंकों की सुरक्षा, वाहन चेकिंग, कार्यालय के दस्तावेज का रखरखाव, महिला आरक्षियों की तैनाती व लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने 15 मार्च को घटित शंभु चौधरी हत्याकांड के विषय में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह से जांच की जानकारी ली।