फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 क्षमता वाले विद्यालय ही बनेंगे डीएलएड के परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
300 क्षमता वाले विद्यालय ही बनेंगे डीएलएड के परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में 25 अप्रैल से 11 मई तक होने वाली डीएलएड की परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने जिम्मेदारों को ऐसे विद्यालयों को केंद्र बनाने को कहा है जिसमें न्यूनतम 300 परीक्षार्थियों को सुविधाजनक तरीके से परीक्षा दिलाई जा सके।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व 22 निजी डीएलएड कालेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष केंद्र का निर्धारण किया जाता है। इस बार भी केंद्र निर्धारण की कवायद जारी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के जिम्मेदारों ने इस बार केंद्र बनाने से पूर्व जिम्मेदारों को कुछ खास बातों का ध्यान रखने का निर्देश दिया है, जिससे कि परीक्षा में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाया जा सके।
विज्ञापन

केंद्रों पर यह होनी चाहिए सुविधा
- केंद्र पर पहुंचने का मार्ग बेहतर हो
- केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों की छवि अच्छी हो, वह डिबार न हुआ हो
- ऐसे विद्यालय को चिन्हित करें जिसमें कम से कम दो बैच की परीक्षा बेहतर ढंग से संपन्न हुई हो
- परीक्षार्थियों के बैठने की बेहतर व्यवस्था हो
- सीसीटीवी कैमरा व वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था हो
- डीएलएड संस्थान न संचालित होते हों
- वित्तविहीन विद्यालय न हों
डीएलएड परीक्षा केंद्रों की स्थापना के दृष्टिगत सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही उसे परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा।
रवींद्र सिंह, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें