फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोक के बाद भी तेज आवाज में बजा रहे डीजे

Fri, 21 Feb 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शासन व कोर्ट की सख्ती के बाद भी जनपद में नियमों का अनुपालन नहीं हो रहा। यूपी बोर्ड, सीबीएसई व मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सेहत महफूज रखने के लिए डीजे और डिजिटल साउंड चलाना देर रात तक प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

साथ-साथ जिस समय सीमा तक अनुमति दी गई है उसमें भी डेसिबल मानक तय हैं। बावजूद इसके डीजे और डिजिटल साउंड सिस्टम तेज आवाज में संचालित हो रहे हैं।
उच्च न्यायालय ने सहालग व अन्य आयोजनों में डीजे चलाने की अनुमति रात 10 बजे तक दी है। तय समय में डीजे 65 डेसीबल से अधिक तेज आवाज प्रतिबंधित है, लेकिन 100-120 डेसीबल तक डीजे बज रहे हैं। अधिक डेसीबल का साउंड हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक बना है। रात में डीजे बजने से परीक्षार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। मुख्यालय का ऐसा कोई मोहल्ला नहीं है, जहां तेज आवाज में डीजे देर रात तक न बजते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें