फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनपद में 24 घंटे में 4.7 एमएम बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
फरेंदा मार्ग पर आसमान में छाया काला बादल। 
विज्ञापन
32 रहा अधिकतम तापमान, 13 किमी प्रतिघंटा चली पुरवाई
विज्ञापन

दिन में कई बार बूंदाबांदी के हालात
महराजगंज। मानसून प्रवेश करने के बाद कड़ी धूप और बढ़ते तापमान से गर्मी झेल रहे तराई के लिए बुधवार का मौसम आरामदेह रहा। मंगलवार सुबह 08:30 से बुधवार 08:30 बजे तक जनपद में 4.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया।
बुधवार को पूरे दिन धूप-छांव होता रहा। पुरवा हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा बने रहने के कारण अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जनपद में मानसून की सक्रियता मौसमी अवदाब के चलते बढ़ी है। हलांकि अभी बूंदाबांदी का दौर ही सोमवार से प्रभावी है, लेकिन बूंदाबांदी के बीच चलने वाली पुरवाई ने गर्मी की दुश्वारी कम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार बादलों का जमावड़ा लगभग पूरे दिन बना रहा लेकिन भरपूर बारिश की जगह सिर्फ बूंदाबांदी का दौर ही हिस्से आया। बुधवार की बात करें तो पूरे दिन बादल घुमड़ते रहे और रह रह कर धूप भी खिलती रही। लेकिन हवा व बूंदाबांदी नमी के चलते गर्मी ने विशेष परेशान नहीं किया। देर शाम बादल गहरे जरूर हुए, लेकिन देर शाम तक भरपूर बारिश की स्थिति नहीं उत्पन्न हो सकी।
वर्जन
मानसून सक्रिय है। अवदाब की स्थिति उत्पन्न होने के चलते आज देर रात से बारिश का ग्राफ बढ़ेगा। तापमान कम होने से गर्मी से राहत मिलेगी।
- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें