फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई–केवाईसी में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी नाराज

Fri, 29 Dec 2023 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कृषि और संबंधित विभागों की समीक्षा कैंप कार्यालय में हुई। ई–केवाईसी में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपनिदेशक कृषि समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर ई-केवाईसी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि प्रतिदिन ई–केवाईसी की प्रगति जानकारी दें। साथ ही उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में कृषि भंडारण केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों की कम फीडिंग पर भी नाराजगी व्यक्त की और एक सप्ताह में फीडिंग को दोगुना करने का निर्देश दिया।
गन्ना विभाग की समीक्षा करते हुए भुगतान को शत–प्रतिशत करने की बात कही। उन्होंने उद्यान अधिकारी को जनपद में फूलों की खेती और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। पशुपालन विभाग की समीक्षा में उन्होंने जनपद में गो आश्रय स्थलों और उनमें संरक्षित गोवंशों की जानकारी ली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि 32 गो आश्रय स्थल में 2093 गोवंशों को संरक्षित किया गया है। उन्होंने गोवंशों के लिए चारा उपलब्धता को पूरे वर्ष सुनिश्चित करने के लिए गोसदन मधवलिया में साइलेज बनाने में प्रयोग होने वाले हरे चारे के उत्पादन का निर्देश दिए। गोआश्रय केंद्रों को चारा उपलब्ध कराने के साथ अतिरिक्त चारे का प्रयोग साइलेज उत्पादन में करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एडीओ (पीपी) की तैनाती तहसील मुख्यालय वाले विकास खंडों पर करने निर्देश उपनिदेशक कृषि को दिया। उन्होंने दुग्ध, मत्स्य, रेशम विभाग की भी समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया। इस दौरान उप निदेशक कृषि रामशिष्ट, सीवीओ डॉ यूएन सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी हिमाचल सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें