भिटौली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया।
खेल का शुभारम्भ छपिया औऱ पकड़ी दीक्षित की टीमों के साथ हुआ, जिसमें छपिया की टीम ने पकड़ी दीक्षित को हराकर प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली। प्रतियोगिता में सुभागी देवी इलाहाबाद, वाईबीसी गणेशपुर, नवजीवन ज्योति भैंसी, एसपी एकेडमी बरवा खुर्द, युवा क्लब लखिमा, डीडीआईआईसी क्लब भैंसा व रुद्रपुर की टीमों ने जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।