निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के 16 ग्राम पंचायतों के बीएलओ की ओर से मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही इस कदर है। अभी तक यह बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्य करना तो दूर मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित किट तक ही नहीं प्राप्त किए है। ऐसे में इन बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए खंड विकास अधिकारी की ओर से शुक्रवार को एसडीएम को पत्र भेज भेजा गया है।
खंड विकास अधिकारी शमा सिंह की ओर।से जारी पत्र में बताया गया है कि ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोथहा के बीएलओ कमलनरायन, सोहगीबरवां के बीरेश प्रसाद, खम्हौरा की इन्द्रमती, किशुनपुर और मधवनगर तुर्कहियां के घनश्याम पांडेय, रामनगर के सुदामा गौड़, कड़जा ओड़वलिया के नागेश्वर और कटहरी खुर्द की चंदा जायसवाल, ठूठीबारी क्षेत्र से दीप्ति वर्मा, मुन्नी देवी, सुमित्रा देवी और मंजू यादव, पिपराकाजी की शोभा देवी, बैदौली की मेनका देवी, मैरी की माधुरी व गड़ौरा की पुष्पा मद्धेशिया ने अब तक किट प्राप्त नहीं किया है। इन बीएलओ की उदासीनता के कारण मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में देरी हो रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया को समय पर पूर्ण करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से लापरवाही गंभीर मानी जा रही है। ऐसे में एसडीएम को पत्र भेजकर इन बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।