महराजगंज। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत, जिला इकाई का नवगठित जनपदीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह शहर के एक मैरिज हॉल में हुआ। कार्यक्रम में जिले के साथ ही आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में अभिकर्ताओं ने प्रतिभाग कर आयोजन को सफल बनाया।
समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्णानंद गुप्ता तथा प्रदेश महासचिव हरेराम गुप्ता उपस्थित रहे। जिला स्तरीय संगठन का गठन चुनाव हुआ। इसमें प्रमोद को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सोमनाथ को जिला महामंत्री, विष्णु अग्रवाल को जिला सहायक सचिव, अमन सुल्तानिया एवं राजू पटेल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। आशीष कसेरा को जिला कोषाध्यक्ष व राजेश मोहन श्रीवास्तव को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को संगठन के मूल उद्देश्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।