फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाकपा माले ने ब्लॉक कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सिसवा ब्लॉक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं प्रदेश सरकार की ओर से जनता पर मनमानी नीतियों थोपने व बंजर सीलिंग, आबादी परती जमीनों को उद्योगपतियों बेचने सहित बिजली के बढ़ते मूल्य का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

भाकपा माले के जिला सचिव संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सीलिंग, बंजर, परती, आबादी की जमीन नामी गिरामी कंपनियों को देने की नीति बना चुकी है। जिसके कारण सदियों से बसे गरीब परिवारों को अवैध अतिक्रमणकारी बताकर बुल्डोजर से उजाड़ा जा रहा है। ग्रामीण गरीबों के पास रोजगार नहीं रह गया है। महंगाई चौतरफा बढ़ जाने से प्रत्येक गरीब परिवार माइक्रोफाइनेंस कंपनी (समूह) सूदखोरों के कर्ज, जाल में फंसी है। हर गांव से दो-चार परिवार घर छोड़कर भागने को मजबूर हुए हैं। इस दौरान हारिश, राम आधार, सुग्रीव चौहान, राम निवास, बख्शीश अली, राम किसुन निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें