फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमांकन पत्थर उखाड़ने को लेकर विवाद, 11 नामजद व 6 अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में मेड़बंदी कर चारों ओर गाड़े गए थे पत्थर
विज्ञापन

चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी टोला सिंहपुर गांव का मामला
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी टोला सिंहपुर गांव में चक खेत की मेड़बंदी और सीमांकन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित रुदल यादव ने थाने में तहरीर देकर मेड़ काटने, सीमांकन पत्थर उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 11 नामजद व छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रुदल यादव निवासी मधुबनी टोला सिंहपुर ने बताया कि खेत का सीमांकन उपजिलाधिकारी के आदेश पर 19 मई को राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कराया गया था। सीमांकन के दौरान खेत की मेड़बंदी कर चारों ओर पत्थर गाड़े गए थे। आरोप है कि उनके घर लौटने के बाद पड़ोसी चकधारकों ने मेड़ काटकर फेंक दी और लगाए गए पत्थरों को उखाड़ दिया।
विज्ञापन




तहरीर में सरधी, पुरुषोत्तम, झिनमुट्टी, विनय, गोपीचंद, लाईची, रामदास, दिनेश, अंबिका, अंकित, अंकुर समेत छह अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। रुदल यादव ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई थी, जिस पर 21 मई को राजस्व निरीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट स्थानीय थाने को भेज दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी सरधी, पुरुषोत्तम, झिनमुट्टी, विनय, गोपीचंद, लाईची, रामदास, दिनेश, अंबिका, अंकित, अंकुर समेत छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें