संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाने में दर्ज प्राथमिकी पर यह कार्रवाई की। इन सभी को ग्राम लौकिहा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में रामसुरेश, सुनील, जंगली, विजय, संतराम तथा संदीप निवासी ग्राम लौकिहा थाना धनघटा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 22 मई को ग्राम लौकिहा निवासी आनंद राव ने थाना धनघटा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें तथा अन्य लोगों को जान से मारने की नीयत से मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गए थे।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।