फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोडवेज बसों में बिना स्मार्ट कार्ड के दिव्यांग नहीं कर सकेंगे निशुल्क सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूडीआईडी के दर्ज होंगे आधार नंबर, ओटीपी से होगा सत्यापन
विज्ञापन

महराजगंज डिपो की तरफ से 130 लोगों को दिया जा रहा है लाभ
महराजगंज। रोडवेज की बसों में बिना स्मार्ट कार्ड के दिव्यांग निशुल्क यात्रा का लाभ नहीं पाएंगे। पहली अप्रैल से स्मार्ट कार्ड के जरिये ही निशुल्क यात्रा का लाभ दिया जाएगा।
महराजगंज डिपो के अंतर्गत विभिन्न रूटों पर 67 बसों का संचालन होता है। विभागीय निर्देश के मुताबिक 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग को मुफ्त यात्रा तो 80 फीसदी से अधिक दिव्यांगता तो साथ एक व्यक्ति सहायक के रूप में मुफ्त सफर लाभ दिया जाता है। डिपो के आंकड़ों के मुताबिक कुल 130 को इस प्रक्रिया का लाभ दिया जा रहा है। अब दिव्यांगता प्रमाणपत्र की फोटो काॅपी दिखाकर यात्रा का लाभ नहीं ले सकेंगे। एक अप्रैल से इसकी अनिवार्यता लागू कर दी जाएगी। अब तक डिपो के परिचालक इसे लेकर जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन

स्मार्ट कार्ड में यह होंगे समाहित
दिव्यांग स्मार्ट कार्ड में यूडीआईडी नंबर के साथ आधार व पंजीकृत मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा। इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन में इसे स्वैप करने पर कार्ड की यूडीआईडी ईटीएम पर प्रदर्शित होगा और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगी। इसे दर्ज कर गंतव्य तक यात्रा का टिकट परिचालक उपलब्ध करा देंगे। इस पर किराया शून्य दर्ज रहेगा।
दर्शन को जनरथ से जा सकेंगे श्रद्धालु
27 को राम नवमी के मद्देनजर आज से जनरथ व चार रोडवेज बसें अयोध्या के लिए डिपो से संचालित रहेंगी। डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक, वातानुकूलित जनरथ व तीन रोडवेज साधारण बस डिपो से तो एक सामान्य रोडवेज परतावल से जाएंगी। चार दिन तक यह संचालन बना रहेगा। श्रद्धालु रामनवमी पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पहली अप्रैल से दिव्यांगजन सिर्फ स्मार्ट कार्ड के जरिए ही निशुल्क यात्रा लाभ पा सकेंगे। स्मार्ट कार्ड के लिए नवंबर से ही जागरूक किया जा रहा था। इसको बनवाने की व्यवस्था क्षेत्रीय कार्यालय से दी गई।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें