फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक ही जमीन की दो बार रजिस्ट्री करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र बिरैचा में खेत की जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी प्रकाश पुत्र रामदुलारे ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर अपनी खरीदी गई जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2018 में उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति से 21 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री बैनामा के माध्यम से खरीदी थी। आरोप है कि विक्रेता ने तथ्यों को छुपाते हुए उसी जमीन में से 18 डिसमिल गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दी। आरोप है कि बैनामा के बाद उनका नाम खतौनी में दर्ज हो चुका है। इसके बाद भी जमीन बेचने वाला अपना दावा कर रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें