फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग मित्रों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग मित्रों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर तैनात रहेंगे दिव्यांग मित्र, जागरुकता के साथ मतदान कराने व रिपोर्ट देने का करेंगे कार्य
महराजगंज। विधानसभा निर्वाचन 2022 में मतदाताओं को जागरुक करने, दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मतदान में सहायता करने व मतदान समाप्ति के बाद रिपोर्ट देने के लिए दिव्यांग मित्रों को तैनात किया गया है। अपने कार्यों को लेकर उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले दिव्यांग मित्रों को प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया जाएगा।
जिले में इस बार पांच विधानसभा क्षेत्रों में बने कुल 2,221 बूथों पर मतदान होना है। इन बूथों से जुड़े दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दिव्यांग मित्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिव्यांग मित्र मतदान से पूर्व ऐसे मतदाताओं को जागरुक करेंगे। तीन मार्च को मतदान के दिन वे दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुंचाने व मतदान कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। यही नहीं मतदान की समाप्ति के बाद वे प्रशासनिक जिम्मेदारों को यह बताएंगे कि उनके बूथ पर कुल कितने मतदाता चिह्नित थे तथा कितने लोगों ने मतदान किया है। उपरोक्त कार्यों को उत्कृष्ट तरीके से करने वाले दिव्यांग मित्रों को निर्वाचन के बाद प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को भी मतदान में सहभागी बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग मित्रों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें