फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीधी बुवाई से धान का उत्पादन 36.5 क्विंटल प्रति एकड़ मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। चौक छावनी के बाबा लक्ष्मण नाथ के निर्देशन में कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को सीड्रिल मशीन से सीधी बुवाई से तैयार धान की फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान कटाई, थ्रेसिंग, उत्पादन देखा। टीम में संयुक्त कृषि निदेशक गोरखपुर मंडल डॉ. अरविंद सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र पीपीगंज गोरखपुर के निदेशक डॉ. राजेश कुमार सिंह तथा डॉ. अवनीश कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान वाराणसी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय, उप कृषि निदेशक महराजगंज डाॅ. संजीव, लेखपाल सुनील कुमार शामिल रहे। 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र में सीड्रिल मशीन से धान की सीधी बुवाई से तैयार फसल का वजन करने पर 36.5 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से बेहतर उत्पादन का परिणाम प्राप्त हुआ। बताते चलें कि इस धान की बुवाई कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर तथा अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान वाराणसी के माध्यम से की गई। इस अवसर पर कृषि निदेशक गोरखपुर मंडल डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि रोपाई किए गए धान की फसल के निरीक्षण में पाया गया कि वह समय से पहले ही गिरे हुए थे। जबकि सीधी बुवाई वाले धान पर इसका कोई असर नहीं था।
विज्ञापन

वहीं सीधी बुवाई वाले सबाना 7501 धान की बाली की लंबाई अधिक, दाने की चमक भी बेहतर तथा उसके कल्लों की संख्या अधिक रही, जिसका सीधा असर उसके उत्पादन पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें