फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामीणों ने आपसी सहयोग ने बना लिया 400 मीटर खड़ंजा

विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिछाया खड़ंजा।
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोगलहा के ग्रामीणों ने वह कर दिखाया जो अक्सर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपेक्षित होता है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और चंदे के बल पर वर्षों से उपेक्षित 400 मीटर लंबी खड़ंजा बनवाकर एक नई मिसाल कायम कर दी। ग्रामीणों का यह प्रयास विकास के दावों पर सवाल भी खड़ा करता है। नौतनवा के ग्राम पंचायत मोगलहा में स्थित सरकारी विद्यालय और हरियरा बाबा मजार तक पहुंचने के लिए अब तक कोई सड़क नहीं थी। बरसात के मौसम में यह रास्ता जलमग्न होने पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की लेकिन हर बार आश्वासन के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगा। आखिरकार, ग्रामीणों ने अपनी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को आईना दिखाने का निश्चय किया। सामाजिक एकजुटता और जनसहयोग की मिसाल पेश करते हुए चंदा एकत्र कर सामूहिक श्रमदान से ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू किया। ग्रामीण मुमताज, जुबेर, गुलाम नवी, मसहूर, फेरूक, बबुन्ना, सुहेल, मोतीम, जाहिद, जाबिर का कहना है कि यदि जनता ठान ले तो विकास के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें