फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौक व घुघली के लिए तीन दिन सीधी रोडवेज सेवा की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनजर किया गया प्रबंध
विज्ञापन

परीक्षार्थियों व उनके परिजनों को मिलेगी सहूलियत
महराजगंज। होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 जनपद में 25 से 27 अप्रैल तक होगी। प्रति दिन दो शिफ्ट में होने वाली इस परीक्षा में लगभग 25 हजार परीक्षार्थियों के भाग लेने का अनुमान है। परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए महराजगंज डिपो से नगर पंचायत चौक के लिए दो व घुघली के लिए चार बस सेवा मुख्यालय से संचालित की जाएंगी। डीएम के निर्देश पर इस व्यवस्था को एआरएम ने कुल तीन दिनों के लिए प्रारंभ किया है।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से होगी लेकिन परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम दो घंटा पहले की रखी गई है। ऐसे में परीक्षार्थियों को सुबह सात से आठ बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा जिससे प्रशासन बायोमेट्रिक इत्यादि प्रक्रिया समय से पूरी कर सके। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्रों में अधिकतर केंद्र मुख्यालय के आसपास ही हैं लेकिन तीन केंद्र लगभग 15 से 20 किमी की दूरी पर मुख्यालय से हैं। इसमें नगर पंचायत चौक स्थित महंत दिग्विजय नाथ इंटर कालेज, राजकीय पालीटेक्निक पुरैना खंडी व एंग्लो कॉलेज घुघली का नाम शामिल है। इन केंद्रों पर मुख्यालय से अभ्यर्थियों को जाने में असुविधा न होने पाए इसके लिए मुख्यालय रोडवेज बस स्टेशन से दो बसें चौक रूट व चार घुघली रूट पर निर्धारित की गई है। दोनों रूटों पर पहली बस सुबह छह बजे तो दूसरी 12 बजे जाएगी। परीक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक में इन बसों के संचालन के लिए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने निर्देशित किया था। तीन दिन तक चलने वाली इस सुविधा का लाभ तीन दिन तक अभ्यर्थी उनके परिजन व सामान्य यात्रियों को भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चौक रूट पर रोडवेज बस स्टेशन से व चार बसें घुघली रूट पर संचालित होंगी। इससे परीक्षा केंद्र तक आने जाने में अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलेगी।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज
तीन दिन डायवर्जन रहेगा प्रभावी
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनजर आज से अगले तीन दिन तक जनपद में कुल चार डायवर्जन प्रभावी रहेंगे। यातायात पुलिस इंस्पेक्टर अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिंदुरिया, शिकारपुर, झंझनपुर व पकड़ी चौराहे से डायवर्जन प्रभावी रहेगा। सुबह सात बजे से रात्रि आठ बजे तक भारी व कामर्शियल वाहन डायवर्ट रहेंगे। चारों स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें