फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में ताला लगाया

Mon, 25 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
धरना दिया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वेतन भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को माध्यमिक शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया। 
विज्ञापन

जीएसबीएस के शिक्षक डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मई से ही जिले के सभी नवीन पेंशन योजना के अंतर्गत शिक्षकों शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल 13 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिल कर वेतन भुगतान की मांग की। जिस पर कार्यालय से यह आश्वासन मिला कि एक सप्ताह के अंदर वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। किंतु 20 जुलाई तक वेतन भुगतान नहीं होने पर पुन: नोटिस देकर धरा दिया जा रहा है। 
 महराजगंज इंटर कालेज के शिक्षक एवं जिला संयुक्त मंत्री आदित्य नाथ शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु वेतन वितरण अधिनियम 1971 पारित है। जिसमें प्रत्येक माह की 20 तारीख तक प्रत्येक परिस्थितियों में वेतन भुगतान की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की है। किंतु कार्यालय की हठधर्मिता के कारण नवीन पेंशन योजना की कटौतियों का बहाना बना कर वेतन भुगतान में विलम्ब किया जा रहा है। 
विज्ञापन

शिक्षक नेता दीपचंद त्रिपाठी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक का मई माह में ही आदेश है कि नवीन पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षकों कर्मचारियों की कटौती करने के उपरांत ही वेतन पारित किया जाएगा। लेकिन शिक्षकों को दो फाड़ करने की नियत से कार्यालय ने 2005 के पूर्व के शिक्षकों का मई माह का वेतन पारित कर दिया। जो शिक्षा निदेशक के आदेशों की स्पष्ट अवहेलना है। 
   10.30 बजे डीआईओएस कार्यालय आए। उन्होंने कहा कि आखिर आप लोगों ने धरना दे ही दिया। जिस पर शिक्षकों ने कहा कि तीन माह से वेतन नहीं मिला है तो धरना देंगे ही। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि वेतन भुगतान कराने की मेरी जिम्मेदारी नहीं है। सिस्टम वेतन भुगतान करता है। जिस पर धरना दे रहे लोग आक्रोशित होकर कार्यालय में तालाबंदी कर दी। 
 धरने को शिक्षक वरुण राय, राजेश जायसवाल, हीरालाल, गामा प्रसाद, विनय गुप्ता, राधेश्याम, आरके त्रिपाठी आदि लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान राजेश पांडेय, राजेन्द्र श्रीवास्तव, जर्नादन यादव, विजय यादव, सुनील चौधरी, महेन्द्र प्रसाद, संजय राय, सूर्यकांत विश्वकर्मा, राजेश कुमार, अजय कुमार के अलावा तमाम शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें