फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूतिया के कई घरों में पानी 

Fri, 22 Jul 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बलिया नाला पुल उफनाया, पानी से घिरा श्रीराम का मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। गुरुवार की सुबह छह बजे से दस बजे तक हुई बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बरसात से धान के खेत, सड़क, कार्यालय के अलावा अब विभाग  केे कर्मचारियों के घरों तक में बरसात का पानी घुसना शुरू हो गया है। नगरपालिका के अमरूतिया वार्ड में बलिया नाला के किनारे घर बनवा कर रहने वाले श्रीराम, जिगाना, व गोविंद समेत आधा दर्जन घर पानी से घिर गए है। जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वार्ड वासियों का कहना है कि प्रतिवर्ष बलिया नाला की सफाई होती थी। मगर इस वर्ष नाले की सफाई न होने से बरसात के पानी का निकास अवरुद्ध हो रहा है और घरों के अंदर पानी घुस गया है। साथ वार्ड में इंटरलाकिंग सड़क पर भी तेज धारा बह रही है। तेज बारिश होने से नगर के एक दो वार्डों के लोगों को घर छोड़ कर  इधर उधर भी जाना पड़ रहा है। नगर के राजीव नगर, लोहिया नगर, सक्सेना नगर, मऊपाकड़, अमरूतिया, गांधी नगर, नेहरू नगर, पड़री वार्ड, चिऊरहां के वार्डों में सड़क पर पानी बह रहा है।

इसके अलावा कई वार्डों के घरों में बरसात का पानी पहुंच गया है। राजीव नगर के सिंचाई कालोनी में ड्रेन की सफाई न होने से दूसरे दिन भी कर्मचारियों के घर में बरसात का पानी, लोहिया नगर में पंडित दीनदयाल इंटर कालेज के हास्टल के बगल में नाली नीचे होने की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया। बस स्टेशन के बगल में गारमेंट्स की दुकानों के अंदर पानी घुस गया। वहीं शास्त्री नगर में गैस गोदाम तक जाने वाले मार्ग पर जलभराव से लोगों के घरों तक में पानी लग गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा आबकारी विभाग के कार्यालय में भी बरसात का पानी भर गया है। इससे कर्मचारियों को कार्य करने में काफी दिक्कत हो रही है। जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय पूरी तरह से बरसात के पानी में डूब गया है कार्यालय तक आने जाने में अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा शिक्षकों को भी दिक्कत हो रही है। गुरुवार को पानी में घुस कर शिक्षक नेता के अलावा दो तीन शिक्षक कार्यालय तक जा रहे थे। तभी सांप देख भागने लगे और पानी में गिर कर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। डीएम कार्यालय, एसपी कार्यालय, आबकारी विभाग, स्टेम्प विभाग, रोडवेज परिसर, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय के अलावा आफिसर्स कालोनी भी जल जमाव से घिरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें