फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डिजिटल एक्सरे मशीन खराब मरीजों की बढ़ी मुसीबत

Fri, 20 Dec 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन छह दिनों से बीमार चल रही है, लेकिन उसका उपचार नहीं हो सका। ऐसे में मरीजों का सही तरीके से कैसे इलाज होगा?
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है। इसमें फोटो ग्राफिक फिल्म की जगह डिजिटल सेंसर होता है जो कैप्चर तस्वीरों को तुरंत डिजिटल डेटा में परिवर्तित कर देता है त्वरित चिकित्सा समीक्षा के लिए उपलब्ध हो जाती है।
मरीजों को रिपोर्ट त्वरित मिलने से उन्हें डाॅक्टर को दिखाने में सुविधा मिलती है, लेकिन जिला अस्पताल में लगी यह मशीन हर दो माह पर खराब हो जाती है। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अगस्त में जब खराब हुई तो कहा गया कि गर्मी के कारण मशीन जल जा रही है। गड़बड़ी दूर कराकर विभाग ने कमरे में एसी भी लगवा दिया, जिससे गरम होने पर मशीन खराब न होने पाए, लेकिन शुक्रवार को मशीन एक बार फिर मरीजों को धोखा दे गई। अस्पताल प्रशासन ने मशीन सही कराने के लिए गोरखपुर से विशेषज्ञ बुलाया, लेकिन गड़बड़ी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें