फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांव वालों से नहीं की ठगी, जेल जाने के बाद गर्म हुआ चर्चाओं का बाजार

Tue, 29 Oct 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पीएम आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार पनियरा थाना क्षेत्र के माधोनगर गांव के राज उर्फ देवेंद्र सिंह बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद गोरखपुर चला गया।
विज्ञापन

घरवालों के मुताबिक गोरखपुर में वह नगर निगम में संविदा पर काम करता था। गांव के आस-पास के लोगों से किसी प्रकार की कोई ठगी नहीं की। करीब तीन माह पहले गोरखपुर की एक महिला ने पनियरा थाने में शिकायत की, तो मामले में सुलह-समझौता हो गया था। मगर, उसके जेल जाने के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। घरवालों को अखबार के माध्यम से मामले की जानकारी हुई।
आवास दिलाने के नाम पर मामले में आरोपी राज उर्फ देवेंद्र सिंह के खिलाफ पनियरा थाने में कोई केस दर्ज नहीं है। वह गांव अक्सर आता-जाता था।
गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गांव के लोग उसे यह समझते थे कि वह गोरखपुर नगर निगम में अधिकारी है। घर के आस पास के लोगों से वह घुल-मिलकर रहता था। उसे करीब से जानने वाले लोग कहते हैं कि वह शांत स्वभाव का है। राज गांव में कभी किसी से विवाद नहीं करता था।
विज्ञापन

पढ़ाई के दौरान उसे करीब से जानने वाले दोस्त कहते हैं कि उसे रकम कमाने की ललक थी। वह हमेशा आगे बढ़ने की बात करता था और साथियों को भी प्रेरित करता रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें