महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में दो दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे धूरिया समाज के लोगों ने बुधवार को आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के साथ रामकोला विधायक विनय गौंड़, एडीएम डॉ. पंकज वर्मा, तहसीलदार राजेश यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया।
मंगलवार को चार सूत्री मांग को लेकर धूरिया समाज के लोग जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। भूख हड़ताल कर रहे रंजीत कुमार गोंड, संदीप, अंगद, चंदन, मुरारी आदि ने बताया कि धूरिया समाज का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में हल्का लेखपाल व तहसीलदार द्वारा हिलाहवाली कर आवेदन निरस्त कर दिया जा रहा है जो शासन के मंशा के विरुद्ध है। आवेदन निरस्त होने के कारण समाज के युवा वर्तमान में चल रहे पुलिस भर्ती आवेदन, छात्रवृत्ति तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा से वंचित हो जा रहे हैं। उन्होंने तत्काल जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। संवाद