फरेंदा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 विन्ध्यवासिनी नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को पहुंची। जहां सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल व एसडीएम रमेश कुमार ने सरकार की योजना से जुड़े लाभार्थियों में प्रमाण पत्र का भी वितरण किया।
कंपोजिट विद्यालय फरेंदा खुर्द की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है। संचालन डब्बू सिंह ने किया। इस दौरान नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार, प्रधानाध्यापिका आशा गौड़ मौजूद रहे। संवाद