फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसानों की समस्याओं को लेकर चीनी मिल गेट पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय आईपीएल चीनी गेट पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ सभासद प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने शुक्रवार को धरना दिया। इस दौरान उन्होंने गन्ना यार्ड में किसानों के लिए शौचालय, रैन बसेरा की व्यवस्था करने की मांग की। कुछ देर तक धरने पर बैठने के बाद यूनिट हेड को ज्ञापन सौंप कर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

चीनी मिल के यूनिट हेड संदीप पवार का कहना है कि 9 दिसंबर को चीनी मिल के अतिथि भवन में क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल ने किसानों के साथ बैठक की थी। तब किसानों ने ये सभी मांगें रखी थीं। इन मांगों को मिल प्रबंधन ने पहले ही मान लिया था और शौचालय निर्माण सहित अन्य मांगों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।
आईपीएल ने किया 10 दिसंबर तक के गन्ना मूल्य का भुगतान
सिसवा बाजार। स्थानीय आईपीएल चीनी मिल के यूनिट हेड संदीप पवार ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक खरीदे गए 2.48 लाख क्विंटल गन्ने का मूल्य 9.91 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें