भिटौली। थाना क्षेत्र के डेरवा निवासी एक महिला की बुरी तरह से पिटाई उसके पटीदारों ने कर दी। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, डेरवा निवासी मीरा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि पटीदार सतीश चंद, जयप्रकाश से एक जमीन का विवाद चल रहा है। आरोपी मुझे व मेरे बेटों को कई बार मार चुके हैं। जमीन हम दोनों पटीदारों के हिस्से में आता है। जमीन पर सार्वजनिक कार्य की सहमति बनी हुई थी लेकिन पटीदार व उक्त विवादित जमीन को कब्जा करने की नीयत से फूल पत्ती व पौधा आदि लगा दिया है। बीते रविवार को जब मैंने इसका विरोध किया तो उक्त सभी लोगों ने मुझे व लड़कों को गंदी गंदी गालियां देने लगे। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सतीशचन्द वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, कमलावती, कुशमावती, अन्नू वर्मा, अरुण वर्मा पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।